Monday, June 22, 2026
28.7 C
Bhopal

शादी की खुशियां तनाव में बदली: ग्वालियर के मुरार बाजार में 15 तोला सोने से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुईं दो महिलाएं

ग्वालियर (मुरार)। शहर के मुरार सदर बाजार में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शादी वाले घर के गहनों से भरा पाउच कार से उतरते समय गिर गया और दो अज्ञात महिलाएं उसे उठाकर रफूचक्कर हो गईं। घटना दोपहर करीब 12:53 बजे की है।

​आदित्यपुरम निवासी प्रोजेक्ट इंजीनियर कृपाल सिंह गुर्जर के भाई सुमित गुर्जर (आरक्षक, शहडोल) की शादी के बाद परिवार नई बहू के लिए जेवर खरीदने बाजार आया था। कार से उतरते समय दूल्हे की बहन के हाथ से पाउच गिर गया, जिसमें रानी हार, हाथफूल और अंगूठियां (कुल वजन करीब 15 तोला सोना) मौजूद थीं।

CCTV में कैद हुई वारदात:

पुलिस द्वारा खंगाले गए फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बर्तन की दुकान से निकलीं दो महिलाओं की नजर उस पाउच पर पड़ी। उन्होंने उसे उठाया, खोलकर देखा और जेवर नजर आते ही बिना किसी को बताए तेजी से वहां से निकल गईं।

पुलिस की जांच तेज:

मुरार थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें सीसीटीवी की मदद से महिलाओं का रूट ट्रेस कर रही हैं। संदिग्ध महिलाएं सदर बाजार से गिर्राज मंदिर, अग्रसेन चौराहा और सब्जी मंडी होते हुए गर्ल्स कॉलेज की ओर जाती दिखी हैं। पुलिस का दावा है कि हुलिए के आधार पर जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img