Monday, June 22, 2026
33.3 C
Bhopal

भोपाल: ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार वकील पर साधु का हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मिसरोद स्थित बापू की कुटिया के पास लाल सिग्नल पर कार रुकते ही एक साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ अपर लोक अभियोजक (ADPO) नारायण सिंह ठाकुर पर त्रिशूल से हमला कर दिया। इस हमले में वकील की हथेली में गंभीर चोट आई है।

गाली-गलौज कर तोड़ा कार का कांच

फरियादी नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने सिग्नल पर गाड़ी रोकी, आरोपी साधु वहां आया और अचानक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पास रखे त्रिशूल से कार के सामने वाले कांच पर जोरदार प्रहार किया। इसके बाद आरोपी ने ड्राइवर साइड की खिड़की का कांच भी फोड़ दिया।

बचाव में हथेली के आर-पार हुआ त्रिशूल

आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने वकील पर दोबारा जानलेवा हमला किया। जब उन्होंने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किया, तो त्रिशूल उनकी दाहिनी हथेली में जा घुसा। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बेटे और वहां मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर वकील की जान बचाई।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हमले के बाद भाग रहे आरोपी को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद चौधरी बताया है। बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले की वजह क्या थी या आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी है।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img