Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल: ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार वकील पर साधु का हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मिसरोद स्थित बापू की कुटिया के पास लाल सिग्नल पर कार रुकते ही एक साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ अपर लोक अभियोजक (ADPO) नारायण सिंह ठाकुर पर त्रिशूल से हमला कर दिया। इस हमले में वकील की हथेली में गंभीर चोट आई है।

​गाली-गलौज कर तोड़ा कार का कांच

फरियादी नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने सिग्नल पर गाड़ी रोकी, आरोपी साधु वहां आया और अचानक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पास रखे त्रिशूल से कार के सामने वाले कांच पर जोरदार प्रहार किया। इसके बाद आरोपी ने ड्राइवर साइड की खिड़की का कांच भी फोड़ दिया।

​बचाव में हथेली के आर-पार हुआ त्रिशूल

आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने वकील पर दोबारा जानलेवा हमला किया। जब उन्होंने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किया, तो त्रिशूल उनकी दाहिनी हथेली में जा घुसा। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बेटे और वहां मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर वकील की जान बचाई।

​आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हमले के बाद भाग रहे आरोपी को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद चौधरी बताया है। बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले की वजह क्या थी या आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img