Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 लीटर अवैध शराब के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ईदगाह हिल्स क्षेत्र में अवैध शराब की खेप लाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और दीपक रावत (23 वर्ष) को धरदबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखे गए 300 क्वार्टर (54 लीटर) देशी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 22,800 रुपये बताई जा रही है।

​आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि. शेषनाथ सिंह, सउनि. रमाशंकर खरे और आरक्षक आशीष, पुष्पेंद्र, दीपक, देवललन व अनिल पावक की मुख्य भूमिका रही

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img