Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 लीटर अवैध शराब के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ईदगाह हिल्स क्षेत्र में अवैध शराब की खेप लाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और दीपक रावत (23 वर्ष) को धरदबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखे गए 300 क्वार्टर (54 लीटर) देशी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 22,800 रुपये बताई जा रही है।

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि. शेषनाथ सिंह, सउनि. रमाशंकर खरे और आरक्षक आशीष, पुष्पेंद्र, दीपक, देवललन व अनिल पावक की मुख्य भूमिका रही

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img