Sunday, June 21, 2026
30.7 C
Bhopal

इंदौर PWD के तीन बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को भ्रष्टाचार के जाल में दबोच लिया। टीम ने कार्यपालन यंत्री (EE), एसडीओ (SDO) और सब-इंजीनियर को ठेकेदार से 2.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते और मांगते हुए पकड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

​धार निवासी ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार (पटेल इंटरप्राइजेस) ने साल 2023 में 4.73 करोड़ रुपए की लागत से मैथवाड़ा फोरलेन पहुंच मार्ग का निर्माण किया था। काम 4.51 करोड़ रुपए में पूरा हो चुका था, लेकिन अंतिम बिल के भुगतान के बदले अधिकारी कमीशन की मांग कर रहे थे। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की थी।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

  1. जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री): इन्हें उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा गया।
  2. टीके जैन (SDO): इन्हें कार्यालय के पोर्च के नीचे 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
  3. अंशु दुबे (उपयंत्री): इन्होंने भी 1 लाख रुपए मांगे थे, लेकिन राशि कम होने के कारण उस वक्त पैसे नहीं लिए।

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज

​लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख के निर्देश पर टीआई आशुतोष मिठास और उनकी टीम ने इस ट्रैप को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

“बिल पास करने के बदले अधिकारी 3.50 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। सत्यापन के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई है।”

लोकायुक्त टीम

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img