Saturday, November 14, 2026
26.1 C
Bhopal

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बेगम खेड़ी स्थित ‘मां कामाख्या देवी ढाबा’ पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

​घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी

कनाड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक अंकित केलवा खाने-पीने की आड़ में अवैध रूप से शराब की खरीद-फरोख्त कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए ढाबे की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान मौके से 1 पेटी देसी मसाला, 4 पेटी देसी प्लेन शराब और भारी मात्रा में क्वार्टर बरामद हुए। जब्त की गई शराब की बाजार मूल्य करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।

​आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी अंकित केलवा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, अब इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी को शराब की सप्लाई कहाँ से हो रही थी और इस अवैध धंधे में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध नशों के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img