Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

थाने में समझौता कर बाहर निकले, 10 मिनट बाद युवक के घर पर कर दी फायरिंग

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि फायरिंग की घटना से महज 10 मिनट पहले ही पीड़ित और आरोपी पक्ष थाने में समझौता कर बाहर निकले थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

​विवाद सुलझाकर लौटे थे घर

​जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार राजपूत का कोतवाली निवासी आकाश बाथम से पुराना विवाद चल रहा था। आकाश पिछले कुछ दिनों से राजकुमार की तलाश में उसके घर के चक्कर काट रहा था, जिसकी शिकायत राजकुमार की मां ने थाने में की थी। बुधवार रात करीब 10:30 बजे तक दोनों पक्ष श्यामला हिल्स थाने में मौजूद थे, जहाँ थाना प्रभारी नीलम पटवा की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता हुआ।

​नकाबपोशों ने दागीं गोलियां

​समझौता होने के बाद राजकुमार जैसे ही अपने घर पहुँचा, बिना नंबर की बाइक पर आए दो नकाबपोशों ने उसका नाम चिल्लाया और दो राउंड हवाई फायर कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ से एक खाली खोखा बरामद किया गया है।

​वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक: “घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं। हालांकि उन्होंने नकाब पहन रखा था, लेकिन पुलिस की टीमें उनकी पहचान और धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।”

​फिलहाल राजकुमार ने आकाश बाथम पर ही इस हमले की साजिश रचने का शक जताया है। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img