Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल: बीजेपी महिला पार्षद के ‘लापता’ होने के पोस्टर लगे, 5 हजार के इनाम का ऐलान

​भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीजेपी की महिला पार्षद मधु शिवनानी के ‘लापता’ होने के पंपलेट्स अखबारों के साथ बंटते दिखे। इन विवादित पंपलेट्स में पार्षद का सुराग देने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। साथ ही, उनकी अनुपस्थिति में फर्जी दस्तावेज बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

​परिजनों ने दी सफाई: नीदरलैंड में हैं पार्षद

मामले में पार्षद के पति और बीजेपी मंडल महामंत्री संजय शिवनानी ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी (मधु शिवनानी) फरवरी में अपने बेटे-बहू के पास नीदरलैंड गई थीं। वहां पोते का जन्म हुआ है और वे स्वास्थ्य कारणों से डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रही हैं।

​युद्ध के कारण देरी, जल्द लौटेंगी

परिजनों का कहना है कि ईरान-अमेरिका के बीच उपजे युद्ध जैसे हालात के कारण फ्लाइट्स री-शेड्यूल हुईं, जिससे उनके लौटने में देरी हुई। संजय शिवनानी ने कहा कि पार्षद जल्द भोपाल लौटेंगी और इस तरह की ओछी राजनीति करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि ये पंपलेट्स किसने बंटवाए हैं।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img