Friday, June 19, 2026
31.3 C
Bhopal

थाने में समझौता कर बाहर निकले, 10 मिनट बाद युवक के घर पर कर दी फायरिंग

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि फायरिंग की घटना से महज 10 मिनट पहले ही पीड़ित और आरोपी पक्ष थाने में समझौता कर बाहर निकले थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विवाद सुलझाकर लौटे थे घर

​जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार राजपूत का कोतवाली निवासी आकाश बाथम से पुराना विवाद चल रहा था। आकाश पिछले कुछ दिनों से राजकुमार की तलाश में उसके घर के चक्कर काट रहा था, जिसकी शिकायत राजकुमार की मां ने थाने में की थी। बुधवार रात करीब 10:30 बजे तक दोनों पक्ष श्यामला हिल्स थाने में मौजूद थे, जहाँ थाना प्रभारी नीलम पटवा की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता हुआ।

नकाबपोशों ने दागीं गोलियां

​समझौता होने के बाद राजकुमार जैसे ही अपने घर पहुँचा, बिना नंबर की बाइक पर आए दो नकाबपोशों ने उसका नाम चिल्लाया और दो राउंड हवाई फायर कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ से एक खाली खोखा बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक: “घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं। हालांकि उन्होंने नकाब पहन रखा था, लेकिन पुलिस की टीमें उनकी पहचान और धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।”

​फिलहाल राजकुमार ने आकाश बाथम पर ही इस हमले की साजिश रचने का शक जताया है। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img