Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुराज गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर बदमाश गुराज उर्फ तारिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

घेराबंदी कर दबोचा

​थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कम्मू का बाग निवासी हिस्ट्रीशीटर गुराज किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सोनिया गांधी कॉलोनी के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और उसे रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार मिला, जिसके बाद पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गोलीकांड और गोकशी में था तलाश

​पुलिस के मुताबिक, गुराज के खिलाफ ईंटखेड़ी इलाके में गोकशी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पिछले करीब एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।

दिसंबर में दंपती पर किया था हमला

​आरोपी गुराज दिसंबर 2025 में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में भी शामिल था। उस दौरान शादी से लौट रहे दानिश अली और उनकी पत्नी रिमशा पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था।

  • वारदात: बदमाशों ने कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
  • घायल: दानिश के पेट और पैर में गोली लगी थी, जबकि पत्नी चाकू लगने से घायल हुई थी।
  • साजिश: इस हमले का मास्टरमाइंड ‘रूसी स्टेशन’ था, जिसके इशारे पर गुराज और उसके साथियों ने गोलीबारी की थी।

​पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में सुराग मिल सके।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img