Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

विदिशा: राजपूत कॉलोनी में आबकारी का छापा, 45 हजार की अवैध शराब जब्त

​विदिशा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के सख्त निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने शहर की राजपूत कॉलोनी में दबिश देकर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

​मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

जिला आबकारी अधिकारी शरद पाठक के मार्गदर्शन में टीम ने वार्ड नंबर 07 स्थित राजपूत कॉलोनी में घेराबंदी की। यहाँ 33 वर्षीय राजा कुशवाहा के घर की तलाशी लेने पर 7 कार्टन में भरी 340 पाव ‘गोवा’ विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त की गई कुल 61.2 बल्क लीटर शराब की बाजार कीमत लगभग 45,900 रुपए बताई जा रही है।

​आरोपी सलाखों के पीछे

आबकारी उपनिरीक्षक संजय इवने के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ एमपी एक्साइज एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम में मुख्य रूप से आरक्षक शिवलाल चिडार, पवन गौर, राहुल राठौर सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।

​प्रशासन का संदेश: जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img