Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: बीजेपी महिला पार्षद के ‘लापता’ होने के पोस्टर लगे, 5 हजार के इनाम का ऐलान

भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीजेपी की महिला पार्षद मधु शिवनानी के ‘लापता’ होने के पंपलेट्स अखबारों के साथ बंटते दिखे। इन विवादित पंपलेट्स में पार्षद का सुराग देने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। साथ ही, उनकी अनुपस्थिति में फर्जी दस्तावेज बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

परिजनों ने दी सफाई: नीदरलैंड में हैं पार्षद

मामले में पार्षद के पति और बीजेपी मंडल महामंत्री संजय शिवनानी ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी (मधु शिवनानी) फरवरी में अपने बेटे-बहू के पास नीदरलैंड गई थीं। वहां पोते का जन्म हुआ है और वे स्वास्थ्य कारणों से डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रही हैं।

युद्ध के कारण देरी, जल्द लौटेंगी

परिजनों का कहना है कि ईरान-अमेरिका के बीच उपजे युद्ध जैसे हालात के कारण फ्लाइट्स री-शेड्यूल हुईं, जिससे उनके लौटने में देरी हुई। संजय शिवनानी ने कहा कि पार्षद जल्द भोपाल लौटेंगी और इस तरह की ओछी राजनीति करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि ये पंपलेट्स किसने बंटवाए हैं।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img