Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्टी में शामिल युवकों ने दो भाइयों पर चाकू और कांच की बोतलों से जानलेवा हमला कर दिया।

क्या है मामला?

पीड़ित राहुल धामेलिया ने बताया कि वह अपने भाई लखन के साथ चोइथराम मंडी के पास दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद सज्जू सिधवानी और उसके साथियों ने लखन के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लखन के चेहरे और गले पर चाकू से वार कर दिए, जबकि राहुल के सिर पर कांच की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया।

जुए के अड्डे से कनेक्शन की चर्चा

घटना के बाद पहले परिजनों ने इसे सड़क हादसा बताकर पुलिस से छिपाने की कोशिश की, लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद सच्चाई सामने आई। सूत्रों की मानें तो यह विवाद महज पार्टी का नहीं, बल्कि शहर में चल रहे जुए के अड्डों और पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या जुए के विवाद ने ही इस हमले को जन्म दिया। भंवरकुआं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img