Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

कूरियर कंपनी में 1.5 लाख की डकैती का 36 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

नीमच। शहर के उदय विहार स्थित ‘डेल्हीवरी कूरियर’ ऑफिस में हुई चाकूबाजी और डेढ़ लाख की लूट का पुलिस ने महज 36 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। एसपी राजेश व्यास ने बताया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कंपनी का ही पूर्व कर्मचारी इस्लाम मोहम्मद निकला, जिसे नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना था।

नौकरी से निकालने का लिया बदला

आरोपी इस्लाम ने बदले की भावना से अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। वह 15 दिन पहले ही झांसा देकर वापस नौकरी पर लगा था ताकि उसे ऑफिस की गतिविधियों और कैश कलेक्शन की पूरी जानकारी मिल सके।

चाकू से हमला कर लूटे थे रुपये

23 जून की रात जब कर्मचारी सूरज नाथ अकेला था, तब आरोपियों ने उसे चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर आरोपी सोहेल मंसूरी ने सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अजमेर तक पीछा कर दबोचा

पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से सुराग जुटाए। पुलिस ने मास्टरमाइंड इस्लाम सहित सोहेल मंसूरी, असरफ कुरैशी और जाहिद खां को पहले गिरफ्तार किया। वहीं, पांचवें आरोपी आसिफ मंसूरी को अजमेर से पकड़ा गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक और लूटी गई रकम में से 90,800 रुपये बरामद कर लिए हैं।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img