Monday, October 12, 2026
32.2 C
Bhopal

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्टी में शामिल युवकों ने दो भाइयों पर चाकू और कांच की बोतलों से जानलेवा हमला कर दिया।

​क्या है मामला?

पीड़ित राहुल धामेलिया ने बताया कि वह अपने भाई लखन के साथ चोइथराम मंडी के पास दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद सज्जू सिधवानी और उसके साथियों ने लखन के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लखन के चेहरे और गले पर चाकू से वार कर दिए, जबकि राहुल के सिर पर कांच की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया।

​जुए के अड्डे से कनेक्शन की चर्चा

घटना के बाद पहले परिजनों ने इसे सड़क हादसा बताकर पुलिस से छिपाने की कोशिश की, लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद सच्चाई सामने आई। सूत्रों की मानें तो यह विवाद महज पार्टी का नहीं, बल्कि शहर में चल रहे जुए के अड्डों और पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या जुए के विवाद ने ही इस हमले को जन्म दिया। भंवरकुआं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img