Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर के साथ हुई मारपीट का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मामले में आरोपी बनाए गए लक्की यादव की मां ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मिलकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपियों की माँ का दावा: थाने में हुई पिटाई

लक्की यादव की मां का आरोप है कि घटना की शुरुआत देवराज और उनके साथियों ने की थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि पुलिस की मौजूदगी में अरेरा हिल्स थाने के अंदर उनके बेटों को बेरहमी से पीटा गया, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही। उन्होंने अपने बेटों को गंभीर चोटें आने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी देते हुए प्रभावशाली दबाव के कारण पुलिस द्वारा उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।

पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में शिकायत सही पाई गई, तो विधायक पुत्र और उनके साथियों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है विधायक पुत्र का पक्ष?

दूसरी ओर, देवराज गुर्जर का कहना है कि 24 जून की रात आरोपी उनके घर के बाहर शराब पी रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। देवराज के अनुसार, उनके दोस्तों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया था। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों को खंगाल रही है।

Hot this week

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img