Monday, June 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस की सतर्कता से एक बुजुर्ग की जान बच गई। तेज बारिश के बीच छोला रोड स्थित नाले में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग को आरक्षकों ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला।

क्या था मामला?

रात करीब 12 बजे आरक्षक मोहित शिवहरे और राजेंद्र रघुवंशी गश्त पर थे। इसी दौरान अग्रवाल तिराहा के पास नाले से उन्हें ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज सुनाई दी। मौके पर देखा गया कि एक बुजुर्ग नाले की तेज धार और दलदल में फंसकर संकरे पुल की ओर बहते जा रहे थे।

तत्परता से बचाई जान

स्थिति की गंभीरता देख आरक्षक मोहित तुरंत नाले में उतरे और बुजुर्ग को थाम लिया। बाद में साथी जवानों और पुलिस टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। बुजुर्ग की हालत गंभीर थी, जिस पर आरक्षक मोहित ने मौके पर ही सीपीआर (CPR) देकर उनके फेफड़ों से पानी निकाला और सांसें बहाल कीं। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल ले गए, जहाँ अब वे खतरे से बाहर हैं। पुलिसकर्मियों के इस मानवीय जज्बे की हर तरफ सराहना हो रही है।

Hot this week

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

Topics

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...

कलियासोत डैम में फोटो खींचते समय फिसला पैर, 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

​भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित कलियासोत डैम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img