Sunday, October 11, 2026
23.6 C
Bhopal

ट्विशा शर्मा मामला: आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर में चोरी की कोशिश, पुलिस की आहट से भागे बदमाश

​भोपाल। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही आरोपी पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर में चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है।

​पुलिस सायरन सुनकर भागे चोर

जानकारी के अनुसार, बदमाश घर के पिछले हिस्से से दाखिल हुए थे और जेवरात के साथ कुछ महत्वपूर्ण फाइलों को चुराने की फिराक में थे। तभी इलाके में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची। पुलिस का सायरन सुनते ही चोर घबरा गए और सामान छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है।

​न्यायिक हिरासत में हैं आरोपी

ट्विशा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनका बेटा समर्थ सिंह 30 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। पिछली पेशी के दौरान गिरिबाला ने कोर्ट से अखबारों से खबरें न काटने, वकीलों से मिलने के समय को बढ़ाने और केस से जुड़ी जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की थी।

​लीगल एड वकीलों की भूमिका पर उठे सवाल

इस मामले में ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कानूनी सहायता (लीगल एड) के वकीलों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एमपीएसएलएसए को शिकायत कर आरोप लगाया है कि गिरिबाला के कार्यकाल में नियुक्त कुछ वकील अब आरोपी पक्ष की मदद कर रहे हैं। इस संबंध में एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें एक सरकारी पैनल का वकील समर्थ सिंह की शादी में शामिल होता दिख रहा है। शिकायतकर्ता ने इन वकीलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img