Sunday, June 28, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल: माता मंदिर के पास ड्राइविंग स्कूल के बाहर खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग

भोपाल। माता मंदिर चौराहे पर शनिवार देर रात एक ड्राइविंग स्कूल के बाहर खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल चुकी थीं।

​ड्राइविंग स्कूल संचालक मुजफ्फर अली ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह शॉर्ट सर्किट था, किसी की लापरवाही या फिर कोई साजिश। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img