Sunday, October 11, 2026
32.1 C
Bhopal

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की जान चली गई, जबकि उसका पति और सात साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार बुधवारा स्थित अपने घर लौट रहा था।

​क्या है मामला:

मृतका तबस्सुम (28) अपने पति अफाक और बेटी तैयबा के साथ नवी बाग से लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान तबस्सुम ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल पति-पत्नी का हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।

​इकलौती संतान है तैयबा:

परिजनों ने बताया कि तैयबा दंपती की इकलौती संतान है। शादी के 8 साल बाद मन्नत के बाद उसका जन्म हुआ था। एक झटके में उजड़े इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो चालक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में जुटी है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img