Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या, ओडिशा की भाषा में भेजा सुसाइड नोट

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की पहचान ओडिशा निवासी सच्ची स्मिथ दास के रूप में हुई है, जो सुंदर नगर में किराए के मकान में अकेले रहता था।

​पिता को वॉट्सऐप किया सुसाइड नोट

घटना से पहले युवक ने अपने पिता के मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए उड़िया भाषा में एक सुसाइड नोट भेजा। मैसेज देखते ही पिता ने तुरंत भोपाल में रहने वाले युवक के दोस्त को फोन कर उसकी सुध लेने को कहा। मौके पर पहुंचे दोस्त ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचित किया गया।

​पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, फंदे पर लटका मिला शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो सच्ची का शव फंदे से लटक रहा था। कमरे में काफी खून बिखरा हुआ था और युवक की कलाई की नस भी कटी हुई पाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट उड़िया भाषा में होने के कारण उसका अनुवाद कराया जा रहा है, ताकि आत्महत्या के कारणों का सही पता चल सके। परिजनों के भोपाल पहुँचने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img