Saturday, November 14, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल: रविंद्र भवन के पास शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध, ग्रामीणों ने किया हंगामा

​भोपाल। प्रोफेसर कॉलोनी से हटाई गई शराब दुकान को शुक्रवार सुबह रविंद्र भवन के पास नाले किनारे शिफ्ट करने पर नया विवाद खड़ा हो गया है। नई जगह पर दुकान खुलने की भनक लगते ही स्थानीय रहवासी और कांग्रेसी नेता विरोध में उतर आए।

​वीआईपी क्षेत्र में दुकान पर सवाल

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि दुकान के ठीक सामने राजभवन (गर्वनर हाउस) की दीवार है। यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है, जहाँ से मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य वीआईपी का आना-जाना लगा रहता है। पास में ही रविंद्र भवन, संस्कृति परिषद और जनसंपर्क विभाग के कार्यालय भी हैं। महिलाओं ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि यहाँ दुकान खुलने से आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने का डर है।

​पुलिस की समझाइश बेअसर

विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। बढ़ते विरोध को देखते हुए अंततः ठेकेदार को दुकान बंद करनी पड़ी। फिलहाल, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और रहवासी दुकान को यहाँ से पूरी तरह हटाने की मांग पर अड़े हैं।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img