Friday, July 17, 2026
32.3 C
Bhopal

भोपाल: रविंद्र भवन के पास शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध, ग्रामीणों ने किया हंगामा

भोपाल। प्रोफेसर कॉलोनी से हटाई गई शराब दुकान को शुक्रवार सुबह रविंद्र भवन के पास नाले किनारे शिफ्ट करने पर नया विवाद खड़ा हो गया है। नई जगह पर दुकान खुलने की भनक लगते ही स्थानीय रहवासी और कांग्रेसी नेता विरोध में उतर आए।

वीआईपी क्षेत्र में दुकान पर सवाल

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि दुकान के ठीक सामने राजभवन (गर्वनर हाउस) की दीवार है। यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है, जहाँ से मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य वीआईपी का आना-जाना लगा रहता है। पास में ही रविंद्र भवन, संस्कृति परिषद और जनसंपर्क विभाग के कार्यालय भी हैं। महिलाओं ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि यहाँ दुकान खुलने से आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने का डर है।

पुलिस की समझाइश बेअसर

विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। बढ़ते विरोध को देखते हुए अंततः ठेकेदार को दुकान बंद करनी पड़ी। फिलहाल, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और रहवासी दुकान को यहाँ से पूरी तरह हटाने की मांग पर अड़े हैं।

Hot this week

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

Topics

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

​ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img