Saturday, July 18, 2026
31.2 C
Bhopal

इंदौर: 70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, इंदौर-मंदसौर में छापेमारी

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 70 करोड़ रुपये की इस ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले में ईडी ने इंदौर और मंदसौर समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

फरार आरोपी को किया ट्रेस

ईडी अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। एजेंसी ने आधुनिक जांच तकनीकों और खुफिया जानकारी के दम पर हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और अंततः इंदौर के एक ठिकाने से उसे ढूंढ निकाला।

अहम दस्तावेज और लॉकर जब्त

छापेमारी के दौरान ईडी को ड्रग्स तस्करी के वित्तीय नेटवर्क, संपत्तियों और लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं। जांच के दौरान एक आरोपी के रिश्तेदार के नाम पर बैंक लॉकर होने का भी खुलासा हुआ, जिसे जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। ईडी अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के दायरे की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार, 9 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

​भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह स्मैक तस्करी के...

भोपाल: बीटेक छात्रा ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक...

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

Topics

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img