Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

प्रेमिका की मोबाइल की जिद पूरी करने के लिए बना चोर, 4.5 लाख का ट्रैक्टर उड़ाया; पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

​कटनी। कुठला थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में ट्रैक्टर चोरी की एक अनोखी वारदात का खुलासा किया है। अपनी प्रेमिका की 50 हजार रुपये के महंगे मोबाइल की मांग पूरी करने के लिए एक युवक ने दुकान के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ही चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।

​दुकान के बाहर से गायब हुआ था ट्रैक्टर

पहरा निवासी नवनीत गुप्ता की कृषि यंत्र की दुकान है। 14 जुलाई की रात वे दुकान के बाहर अपना सोनालिका ट्रैक्टर (कीमत करीब 4.5 लाख रुपये) खड़ा कर घर गए थे। सुबह जब वे लौटे तो ट्रैक्टर गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​सीसीटीवी से मिली आरोपी की जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे संदेही प्रिंस सिंह सोमवंशी (20), निवासी समोघर (सतना) की पहचान हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

​मोबाइल के लिए चुना गलत रास्ता

आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उससे 50 हजार रुपये का महंगा मोबाइल दिलाने की जिद की थी। पैसे न होने के कारण उसने यह रास्ता अपनाया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मैहर स्थित एक एजेंसी के पास से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img