Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

इंदौर: 70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, इंदौर-मंदसौर में छापेमारी

​इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 70 करोड़ रुपये की इस ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले में ईडी ने इंदौर और मंदसौर समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

​फरार आरोपी को किया ट्रेस

ईडी अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। एजेंसी ने आधुनिक जांच तकनीकों और खुफिया जानकारी के दम पर हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और अंततः इंदौर के एक ठिकाने से उसे ढूंढ निकाला।

​अहम दस्तावेज और लॉकर जब्त

छापेमारी के दौरान ईडी को ड्रग्स तस्करी के वित्तीय नेटवर्क, संपत्तियों और लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं। जांच के दौरान एक आरोपी के रिश्तेदार के नाम पर बैंक लॉकर होने का भी खुलासा हुआ, जिसे जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। ईडी अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के दायरे की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img