Saturday, July 18, 2026
31.2 C
Bhopal

प्रेमिका की मोबाइल की जिद पूरी करने के लिए बना चोर, 4.5 लाख का ट्रैक्टर उड़ाया; पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

कटनी। कुठला थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में ट्रैक्टर चोरी की एक अनोखी वारदात का खुलासा किया है। अपनी प्रेमिका की 50 हजार रुपये के महंगे मोबाइल की मांग पूरी करने के लिए एक युवक ने दुकान के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ही चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।

दुकान के बाहर से गायब हुआ था ट्रैक्टर

पहरा निवासी नवनीत गुप्ता की कृषि यंत्र की दुकान है। 14 जुलाई की रात वे दुकान के बाहर अपना सोनालिका ट्रैक्टर (कीमत करीब 4.5 लाख रुपये) खड़ा कर घर गए थे। सुबह जब वे लौटे तो ट्रैक्टर गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी से मिली आरोपी की जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे संदेही प्रिंस सिंह सोमवंशी (20), निवासी समोघर (सतना) की पहचान हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

मोबाइल के लिए चुना गलत रास्ता

आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उससे 50 हजार रुपये का महंगा मोबाइल दिलाने की जिद की थी। पैसे न होने के कारण उसने यह रास्ता अपनाया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मैहर स्थित एक एजेंसी के पास से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल: स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार, 9 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

​भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह स्मैक तस्करी के...

भोपाल: बीटेक छात्रा ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक...

इंदौर: 70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, इंदौर-मंदसौर में छापेमारी

​इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने...

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

Topics

भोपाल: स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार, 9 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

​भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह स्मैक तस्करी के...

भोपाल: बीटेक छात्रा ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक...

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img