Monday, July 20, 2026
31.3 C
Bhopal

भोपाल: किशोरी से रेप का मामला, आरोपी की तलाश जारी

भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक परिचित युवक उसे फ्लैट पर ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

​घटना 13 जुलाई की है, जब किशोरी रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गई थी। पांच दिन बाद शनिवार को घर लौटने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस युवक पर आरोप है, वह घटना के समय कथित दोस्तों के साथ नहीं था। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही उसकी सही उम्र और घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

कोलार में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, ओआईएसटी दवा में एविल मिलाकर लगाता था इंजेक्शन

​भोपाल: राजधानी के कोलार इलाके में इंजेक्शन से नशा करने...

भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, अगस्त से आम जनता कर सकेगी सफर

​भोपाल: राजधानी में पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने...

पोती को जन्म देना पड़ा भारी, दादी ने गला घोंटकर ली मासूम की जान

​टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बन्नेबुजुर्ग गांव...

मोबाइल बंद होना पड़ा भारी, साइबर ठगों ने किसान के खाते से उड़ाए 1 लाख

​ग्वालियर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र में साइबर ठगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img