भोपाल:
नियमितीकरण और ‘फॉलन आउट’ प्रक्रिया बंद करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में अतिथि शिक्षकों का धरना रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान शिक्षकों ने गिटार की धुन पर “हम अतिथि विद्वान हैं… बस कुछ दिन के मेहमान हैं” गाना गाकर अपनी पीड़ा और नौकरी की अनिश्चितता बयां की।
प्रमुख बातें:
- नीलम पार्क में डेरा: उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले के बाहर से हटाए जाने के बाद से शिक्षक नीलम पार्क में प्रदर्शन कर रहे हैं।
- उच्च शिक्षा आयुक्त पहुंचे: रविवार दोपहर उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा धरना स्थल पहुंचे और शिक्षकों से चर्चा की, लेकिन शिक्षक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
- शिवराज सिंह चौहान को दिलाया था वादा: पिछले दिनों शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर उन्हें महापंचायत का पुराना आश्वासन याद दिलाया था। शिवराज ने उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया था।
- क्या है मुख्य मांगें: शिक्षक नियमितीकरण और स्थायित्व के लिए नीति बनाने की समय-सीमा तय करने तथा ‘फॉलन आउट’ प्रक्रिया (नियमित फैकल्टी आने पर अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त होना) को तुरंत बंद करने की मांग कर रहे हैं।
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि सरकार के कई आश्वासनों के बावजूद अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनी है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।




