Wednesday, November 25, 2026
14.1 C
Bhopal

भोपाल में 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी: अवैध गुटका फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

​भोपाल:

राजधानी में डीजीजीआई (DGGI) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही तंबाकू-गुटका फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जिसमें टैक्स चोरी का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

​न्यू चौकसे नगर, नवीबाग इलाके में चोरी-छिपे चल रही इस फैक्ट्री का संचालक सुरेश सिंह ‘गुरु’ ब्रांड नाम से तंबाकू और गुटका बनाता था। आरोपी ने हाथ से गुटका बनाने का लाइसेंस लिया था, लेकिन फैक्ट्री में पांच बड़ी मशीनें लगाकर बड़े पैमाने पर अवैध उत्पादन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से 65 से 70 बोरी सुपारी और गुटका-तंबाकू बनाने का भारी सामान जब्त किया गया है।

​डीजीजीआई की टीम को इस फैक्ट्री के जगदीशपुर (इस्लामनगर) में होने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच के दौरान इसका असली ठिकाना नवीबाग निकला। शुरुआती जांच में टैक्स चोरी का यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपए था, जो गहन मूल्यांकन के बाद बढ़कर 100 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। आरोपी के विरुद्ध नए एचएसएनएस (HSNS) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें 83 प्रतिशत से 92 प्रतिशत तक सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाने का प्रावधान है। आरोपी सुरेश सिंह ने टैक्स चोरी स्वीकार कर ली है और उसे गैर-जमानती धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img