Monday, November 2, 2026
24.5 C
Bhopal

नई कैबिनेट में 48 मंत्री होंगे, केशव मौर्य और बृजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम; 20 मंत्रियों समेत कई बड़े नाम नदारद

शाम 4 बजे… मैं आदित्यनाथ योगी ईश्वर की शपथ लेता हूं…इस लाइन के साथ ही यूपी में योगी सरकार 2.0 राज शुरू हो जाएगा। इसके लिए इकाना स्टेडियम पूरी तरह सजकर तैयार है। इससे पहले बड़ी खबर ये है कि पिछली सरकार के 20 मंत्रियों की छुट्‌टी हो गई है। 48 विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं। केशव मौर्य और बृजेश पाठक डिप्टी सीएम होंगे।वहीं, सीएम आवास से उन विधायकों को फोन भी आ गए हैं, जिन्हें मंत्री बनाया जाना है। ये विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। उनकी सीएम योगी से मुलाकात हो रही है। अब तक केशव मौर्य, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव, बलदेव सिंह ओलख, बेबी रानी मौर्य समेत 48 विधायक सीएम आवास पहुंचे हैं।CM आवास पहुंचने वाले विधायकों के नाम, जिनका मंत्री बनना तयकेशव मौर्य, कुंवर ब्रजेश सिंह, जेपीएस राठौर, जयवीर सिंह, बेबी रानी मौर्य, अनूप वाल्मीकि, असीम अरुण, अनिल राजभर, संजीव गौड़, संदीप सिंह, जितिन प्रसाद, नितिन अग्रवाल, स्वतंत्र देव, आशीष पटेल, बलदेव औलख, प्रमिला पांडेय, संजय निषाद, सतीश शर्मा, विजय लक्ष्मी गौतम, राकेश राठौर, धर्मवीर प्रजापति, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बृजेश पाठक, संजय गंगवार, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, भूपेंद्र चौधरी, अनूप प्रधान, दिनेश खटीक, गिरीश यादव, कपिल देव अग्रवाल, सुरेश राही, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राम नरेश अग्निहोत्री, धर्मवीर प्रजापति, पूरन प्रकाश, अंजूला माहौर, सरिता भदौरिया, रजनी तिवारी, केपी मलिक, अनिल शुक्ला वारसी, सिद्धार्थनाथ सिंह, सलिल बिश्नोई, केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, दया शंकर सिंह, श्रीकांत शर्मा, नरेंद्र कश्यप योगेंद्र उपाध्याय।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img