Tuesday, September 22, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

भोपाल देहात:

आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भोपाल देहात पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्‍न कंपनियों के 87 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है।

​पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) श्री पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में साइबर सेल और जिले के सभी थानों की टीमों ने तकनीकी संसाधनों और मोबाइल ट्रेसिंग की मदद से यह कार्रवाई की।

वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए फोन

पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बरामद किए गए सभी 87 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए। लंबे समय से खोए हुए महंगे मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। नागरिकों ने भोपाल देहात पुलिस की इस सराहनीय पहल और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया है। अभियान को सफल बनाने में साइबर टीम और सभी थाना प्रभारियों की अहम भूमिका रही।

Hot this week

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...

Topics

भोपाल में पति ने की पत्नी के साथ घूम रहे युवक की स्कूटी में तोड़फोड़

​भोपाल: राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित मिनाल गेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img