कुरवाई (विदिशा):
विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने पहले एक सूने मकान में हुई करीब 15 लाख रुपए की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए स्थानीय युवक आशीष सेन (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सारा माल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मेहलुआ चौराहा निवासी देवेंद्र दांगी (35) के घर 24 अगस्त को चोरी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से सोने का हार, पांचाली मंगलसूत्र, झुमकी, टॉप्स, अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, बिछिया और करधोनी सहित अन्य आभूषण और 40 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
बरामद किए गए कुल सोने-चांदी के जेवरों और नकदी की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।




