भोपाल:
रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती ने साथी मजदूर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देवराज यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों मूल रूप से दमोह जिले के रहने वाले हैं और रातीबड़ क्षेत्र में निर्माण स्थल पर ही रहकर मजदूरी करते थे। काम के दौरान दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गई।
युवती का आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगातार इस बात का झांसा देता रहा। हाल ही में जब युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपी मुकर गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।




