Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर:

​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने और धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। तिलक नगर पुलिस ने इस मामले में इंडो किड्स स्कूल के संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और पुलिस अब पूरे फर्जीवाड़े की गहराई से जांच कर रही है।

​पुलिस के अनुसार, इंडो किड्स स्कूल के संचालक राजेंद्र महाजन, विजय पाटीदार, कमलेश गुर्जर और परीक्षित गंगराड़े के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि वर्ष 2020 में स्कूल की मान्यता के नवीनीकरण के दौरान संस्था के दिवंगत अध्यक्ष भवानी कश्यप के जाली हस्ताक्षर कर फर्जी किरायानामा तैयार किया गया था। राजेंद्र महाजन ने अपने सहयोगी परीक्षित गंगराड़े के मार्फत स्टांप पेपर खरीदा था, जिस पर विजय पाटीदार और कमलेश गुर्जर को गवाह बनाया गया था। इन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्कूल की प्रिंसिपल रीता जोशी के हस्ताक्षर करवाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मान्यता का नवीनीकरण भी हासिल कर लिया गया था।

​ट्रस्टी सचिव अविनाश पचोरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2012 में विद्यालय परिसर की लगभग बाईस हजार वर्ग फीट में बनी बिल्डिंग को लेकर राजेंद्र महाजन के साथ बातचीत हुई थी, जिसमें एक लाख तीस हजार रुपए सालाना किराया तय हुआ था। हालांकि, पूर्व के विवादों और इकरारनामा न बन पाने के कारण यह मामला अटका रहा। समय बीतने के साथ जब ट्रस्ट की ओर से इंडो किड्स स्कूल को संपत्ति खाली करने के लिए कहा गया, तब स्कूल संचालक ने किराए के एक वैध इकरारनामा होने का दावा किया। शक होने पर जब ट्रस्टी ने दस्तावेजों की छानबीन की और शिक्षा विभाग से रिकॉर्ड निकलवाए, तब धोखाधड़ी का यह पूरा खेल उजागर हुआ। मृत व्यक्ति के हस्ताक्षर से फर्जी इकरारनामा तैयार कर प्रशासनिक तंत्र को गुमराह किए जाने की बात सामने आने पर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img