Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना:

​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में खेत पर तार फेंसिंग कर रहे चाचा-भतीजे पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज कर ईंटों से हमला कर दिया और इस दौरान कट्टे से फायर करने का भी आरोप है। हमले में धर्मेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है।

​घटना 30 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे की है जब फरियादी अंशुल सिंह तोमर अपने चाचा मुनेश सिंह के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले रामपाल सिंह, बादल सिंह और रोहित सिंह ने छत से गालियां दीं और मना करने पर ईंटें बरसाईं।

​पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी रोहित सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img