Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़:

जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़ तिराहे पर बेखौफ बदमाशों का तांडव सामने आया है। गुरुवार रात करीब 8:45 बजे चार बदमाश एक कंपोजिट शराब दुकान पर पहुंचे और फायरिंग कर लूटपाट की। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

​खिड़की से अड़ाया कट्टा, सिर के पास से निकली गोली

घटना के समय दुकान पर कर्मचारी भूपेंद्र राय मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाहर खड़े एक बदमाश ने खिड़की से कट्टा अड़ाकर सीधे कर्मचारी पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली कर्मचारी के सिर के ठीक पास से गुजरती हुई पीछे रखी शराब की बोतलों में जा लगी। इसके बाद तीन बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हो गए।

​ठेकेदार को दी धमकी, बोले- ‘कुलदीप आया था’

दुकान के अंदर घुसकर बदमाशों ने करीब 15 से 20 मिनट तक आतंक मचाया। फुटेज में बदमाश दुकान के भीतर बज रहे गानों की धुन पर बेखौफ होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। जाते-जाते बदमाशों ने कर्मचारी को धमकी दी कि अपने ठेकेदार से कह देना कि “कुलदीप आया था और शराब की बोतलें चाहिए थीं।” इसके बाद आरोपी महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें समेटकर आसानी से फरार हो गए।

​मुख्य आरोपी की पहचान और राजनीति कनेक्शन की चर्चा

पुलिस जांच में मुख्य आरोपी की पहचान कुलदीप यादव (निवासी ग्राम शिवराजपुरा) के रूप में हुई है। कुलदीप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ मोहनगढ़ व दिगौड़ा थानों में अवैध शराब बिक्री के कई मामले दर्ज हैं।

​चर्चा थी कि आरोपी कुलदीप भाजपा के जिला महामंत्री अभय यादव का रिश्तेदार है। हालांकि, भाजपा नेता अभय यादव ने इन चर्चाओं से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कुलदीप से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उसने अपराध किया है, तो पुलिस को उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

​पुलिस की दबिश जारी

देहात थाना पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, और पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Hot this week

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img