Tuesday, November 24, 2026
25.1 C
Bhopal

एयरपोर्ट रोड पर अचानक मुड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, दो दोस्त घायल

भोपाल। एयरपोर्ट रोड पर बकरा मार्केट के आगे कट प्वाइंट से अचानक मुड़ रही एक कार में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक चला रहे 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक देर रात ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे।

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक, शाहजहांनाबाद निवासी मुजम्मिल (20) अपने दोस्त अयान और रजा के साथ रात करीब एक बजे बाइक से परवलिया सड़क स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। पीछे दूसरी बाइक पर उनके तीन अन्य दोस्त भी आ रहे थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट रोड पर बकरा मार्केट के आगे कट प्वाइंट के पास पहुंचे, वहां एक कार चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ दी। रफ्तार तेज होने के कारण मुजम्मिल बाइक को संभाल नहीं सका और सीधे कार से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। पीछे आ रहे दोस्तों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुजम्मिल को मृत घोषित कर दिया। टीलाजमालपुरा निवासी अयान और रजा का अस्पताल में इलाज जारी है। थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि घायल रजा के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

बिना लिंक खोले और ओटीपी बताए सैलून संचालक के खातों से 1.90 लाख पार

जबलपुर। बिना किसी अनजान लिंक पर क्लिक किए और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img