Sunday, November 8, 2026
28.5 C
Bhopal

अपराधों पर नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक संपन्न

अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देऊसकर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर द्वारा आज शाम कमिश्नर कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो की समीक्षा बैठक ली गई।बैठक में श्री देउस्कर द्वारा त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए इसके लिये नगरीय पुलिस एवं शहरवासियो की सराहना की गई एवं आगामी त्यौहारों के दौरान भी इसी तरह सुरक्षा व्यवस्था के इन्तेजामात करने हेतु निर्देशित किया गया। कमिश्नरेट में की जा रही प्रतिबंधात्मक एवं अन्य न्यायायलीन कार्रवाई के सम्बंध मे थाना प्रभारियो एवं राजपत्रित अधिकारियो से विस्तृत चर्चा की गई एवं कानूनी कार्रवाई/प्रक्रिया के दौरान आ रही दिक्कतों के सम्बंध मे फीडबैक लिया गया। साथ ही स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामीली एवं महिला सम्बन्धी अपराधों मे फ़रार व ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए तथा VVIP भोपाल विजीट कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के समबन्ध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img