Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में गर्भवती की हत्या में नया खुलासा:भाभी ने वाट्सऐप पर स्टेटस लगाया था- ‘जल्दी मरना है, लाइफ से परेशान हूं’; देवर ने चाकू घोंपकर मार डाला

भोपाल के गांधी नगर इलाके में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। 14 अप्रैल को महिला ने वाट्सऐप स्टेटस में लिखा था- ‘मुझे जल्दी मरना है, लाइफ से परेशान हो चुकी हूं।’ इसके चार दिन बाद आरोपी देवर ने झूले पर बैठी भाभी के पेट में चाकू घोंपकर उन्हें मार डाला। वारदात से पहले आरोपी ने पत्थर से घिसकर चाकू की धार तेज की थी। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि देवर और सास के तानों से बहन परेशान हो चुकी थी।गांधी नगर इलाके के शांति नगर में सोमवार दोपहर कविता अहिरवार (25) पति गजराज अहिरवार की उसके देवर मनोज अहिरवार ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक कविता का दो साल का बच्चा रोता था, इसलिए नीट की तैयारी कर रहे उसके देवर को पढ़ाई में डिस्टर्ब होता था। इससे परेशान होकर उसने भाभी को मार डाला। मनोज गांधी मेडिकल कॉलेज से डायलिसिस का डिप्लोमा कोर्स कर चुका है। फिलहाल, वह नीट की तैयारी कर रहा था।भाई का आरोप- ससुराल वालों ने मिलकर मा‌राकविता के भाई प्रकाश अहिरवार का आरोप है कि कविता को उसका देवर और सास छोटी-छोटी बातों पर ताना मारते थे। इनसे वह बहुत परेशान थी। देवर और सास ने मिलकर उसकी हत्या की होगी। देवर उसे प्रताड़ित करता था। कविता की शादी 2019 में हुई थी। उसका दो साल का बच्चा है, और फिलहाल उसे छह महीने का गर्भ था। जीजा भी बहन से दूरी बनाकर रखते थे। वो एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img