Sunday, November 8, 2026
30.7 C
Bhopal

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बैरागढ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर 24 घंण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में नाबालिग बच्चे/बच्चियो की दस्तयाबी एवं फ़रार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य मे दिनाँक 23.04.22 को फरियादिया ने रिपोर्ट किया कि इसकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 साल जो दिनाँक 22.04.22 को बिना बताये कही चली गई थी जिस पर से थाना बैरागढ मे अपराध क्रमाँक-213/22 धारा 363 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण नाबालिग बच्ची का गंभीर प्रकृति का होने से सहायक पुलिस आयुक्त महोदय बैरागढ के निर्देशन मे एक विशेष टीम गठित की गई टीम द्वारा नाबालिग बच्ची की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई, दौराने तलाश अपहृता बच्ची को तलाश कर दस्तयाब किया गया, दस्तयाबी उपरांत विधि अनुसार कार्यवाही की गई तत्पश्चात प्रकरण मे धारा 376 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया तथा अपहृत बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया गया, तथा प्रकरण मे अपहृत करने वाले आरोपी धीरज कुमार कुशवाह पिता वीरेन सिह कुशवाह उम्र 24 साल निवासी एमईएस कालोनी मकान नंबर 326/3 सीटीओ बैरागढ भोपाल को महज 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया जिसे दिनाँक 24.04.22 को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।*सराहनीय भूमिका-* थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि एस.एन.यादव, एस.के.द्विवेदी, सउनि लवकुश पाण्डेय, कार्य.वाहक सउनि नर्बदा (टीटीनगर) प्र.आर. भवरलाल, आर. तरूण, अर्जुन, अभिषेक (डीसीपी कार्यालय जोन4), गजराज, इमरान, म.आर.पूजा (सी.आर.) की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

धनतेरस पर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हाथ की सफाई: ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने उड़ाए 9 लाख के जेवर

माढ़ोताल: त्योहार की गहमागहमी के बीच आईटीआई चुंगीनाका स्थित...

मां की देखभाल को लेकर विवाद: छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी से पीटा, मौत के बाद कमरे में गाड़ा शव

भीकनगांव (खरगोन)। जिले के शंकरखेड़ी गांव में कैंसर पीड़ित...

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

Topics

भोपाल से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; चचेरा भाई घायल

भोपाल। राजधानी घूमकर अपने गांव लौट रहे एक 18...

बुजुर्ग महिला की लूट के बाद गला घोंटकर हत्या, संदेही मां-बेटा हिरासत में

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में 75...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img