Tuesday, September 1, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच ने 12 घंटे में किया लूट का खुलासा

● चचेरे भाइयों ने दिया लूट को अंजाम । ● दिल्ली से आया कुख्यात बदमाश लूट करने । ● अपनी बुआ के लड़के ने बुलाया भोपाल एक्स्पर्ट लुटेरे को । ● मंदिर दर्शन करने जा रही महिला को दाता कॉलोनी में लूटा । ● आरोपी सन्नी साइमन जो दिल्ली के थाना बाराखंभा रोड मे धारा 307,302,353,376,384 भादवि जैसे गंभीर अपराध में पूर्व में बंद हुआ है । ● आरोपी असेर शाह उर्फ अस्सू थाना कोहेफिजा के हत्या के प्रयास तथा शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधो में बंद हुआ है । ● घटना में प्रयुक्त वाहन अर्टीना स्कूटी की गई जप्त । ● थाना कोहेफिजा की लूट की घटना मे फरियादिया की कीमती सोने की चैन को किया बरामद कीमती एक लाख कुल मशरुका 1,80,000/- रुपये । ● आरोपी सन्नी चैन लूट करने दिल्ली से अपनी बुआ के यहा भोपाल आया बुआ के लड़के असेर शाह के साथ मिलकर लूट की घटना को दिया अंजाम । ● दोनो आरोपीगणों के विरुद्ध पूर्व में गंभीर धाराओं के अपराध पंजीबद्ध है । भोपाल : दिनांक 24.04.2022 – वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री शिवपाल सिंह कुशवाहा के नेत्रत्व में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम द्वारा थाना कोहेफिजा के अपराध क्रमांक 255/22 धारा 392 भादवि में लूट चैन व घटना में प्रयुक्त वाहन को 12 घंटे के अंदर बरामद कर लूट के नगदी एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । दिनांक 22/04/22 को फरियादी श्रीमती रिंकी शर्मा पति सतीश शर्मा उम्र 35 साल निवासी म.न.08 सिटीओ बैरागढ़ भोपाल की अपने पति के साथ घर से करुणाधाम मंदिर दर्शन करने अपनी मोटर साईकिल से जा रही थी कि दिनांक 22.04.2022 को प्रातः 08 बजे दाता कालोनी ब्रिज के पास पहुची कि गौशाला के पास दो अज्ञात लड़के अर्टीना स्कूटी से आये और महिला के गले में सोने की चैन छीन कर भाग गये कि रिपोर्ट पर से थाना कोहेफिजा में अपराध क्रमांक 255/22 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम का गठन किया गया । एवं र क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ द्वारा मौके पर जाकर घटना का निरीक्षण कर टीम को निर्देश दिये गये क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी मेहनत एवं लगन के साथ 12 घंटे के अंदर लूट की बारदात का किया खुलासा । आरोपीगण पूर्व के रिकार्डशुदा है जो मारपीट, 307,302,376,353,327 भादवि की अन्य जघन्य अपराध घटित कर चुके है । आरोपी सन्नी उर्फ साइमन के पिता रेल्वे में दिल्ली मे नौकरी करते थे । पिछले कोरोना काल के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी है। आरोपी अपनी बुआ के यहाँ भोपाल आया हुआ था । बुआ के लड़के असेर शाह उर्फ अस्सू के साथ उसकी अर्टीना स्कूटी से दोनों भोपाल में घूमते थे । जो सुनसान जगह मे महिला के साथ लूट करते थे । *तरीका वारदात-* आरोपीगण सुनसान जगह पर करते थे लूट । *गिरफ्तार आरोपी की जानकारी-* शैक्षणिक योग्यता एवं आपराधिक रिकार्ड क्र नाम आरोपी पता शैक्षणिक योग्यता जाहिरा व्यवसाय पूर्व आपराधिक रिकार्ड 1 बाबे उर्फ सन्नी साइमन पिता स्व. सोलेमन उम्र 35 वर्ष निवासी म.न.152/9 रेल्वे कालोनी शंकर मार्केट कनाड पैलेस थाना बाराखंभा नई दिल्ली ग्रेजुयेट प्रापर्टी अपराध क्र 127/13, धारा 326,24 भआदवि थाना I.P ESTATE अपराध क्र 81/21 धारा 186,353,332,34 भादवि थाना I.P ESTATE अपराध क्र. 88ए/21 धारा 107,151 भादवि थाना कमला मार्केट अपराध क्र. 170/14 धारा 186,353,332,307,34 भादवि थाना बाराखंभा रोड अपराध क्र. 54/15 धारा 302,34 भादवि थाना बाराखंभा रोड अपराध क्र. 226/11 धारा 279,338 भादवि थाना कपाशेरा अपराध क्रं. 144/11 धारा 323,341,506,384,376,511 भादवि अपराध क्र -255/22 धारा 392 भादवि थाना कोहेफिजा 2 असेर शाह उर्फ अस्सू पिता अमोश शाह उम्र 21 साल निवासी बी 71 शांति इंकलेव परवलिया सड़क जोड़ भोपाल ग्रेजुयेट मजदूरी अपराध क्र -523/21 धारा 307,353,333,506, 34 भादवि थाना कोहेफिजा अपराध क्र -255/22 धारा 392 भादवि थाना कोहेफिजा जप्त मशरुका *सराहनीय भूमिका –* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना क्राइम ब्रांच के उनि घनश्याम दांगी, उनि शिवभानू, उनि मितेश मुजाल्दे प्र.आर. गजराज सिह, प्र.आर.जगदीश , प्र.आर सुमित शाह, आर. महावीर ,शादाब ,सलमान खान आर राजेन्द्र राजपूत म.आर.पूजा अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

Topics

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img