Sunday, July 5, 2026
25.9 C
Bhopal

कनाडिया में युवती से छेड़छाड़

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती का जबरन वीडियो भी बनाया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बाहर से बंद किया गया गेट

कनाडिया थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता नंदानगर क्षेत्र की निवासी है और एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने बताया कि वह बी ब्लॉक में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने स्टर्लिंग स्काईलाइन मल्टी में पहुंची थी। साथ में दिव्यांश नाम का युवक भी था। दोस्त से मिलने के बाद वह दिव्यांश के साथ मल्टी की छत पर चली गई। थोड़ी देर बाद जब वे नीचे लौटना चाह रहे थे तो देखा कि छत का गेट बाहर से बंद कर दिया गया है।

भाई को फोन कर मांगी मदद

काफी देर तक गेट खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो दिव्यांश ने अपने भाई को कॉल किया। तब पता चला कि गार्ड शैलेंद्र प्रताप ने जानबूझकर गेट बंद कर दिया था। इसके थोड़ी देर बाद मल्टी में रहने वाले प्रतीक जैन और दीपक तिवारी भी मौके पर आ गए। तीनों ने युवती और दिव्यांश से बदसलूकी की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने मोबाइल से युवती का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

किसी तरह युवती और उसका साथी नीचे आए और स्कूटी उठाने लगे, तभी चौकीदार शैलेंद्र ने फिर से मोबाइल निकाला और फोटो खींचने लगा। इस पर युवती ने विरोध किया तो उसने भद्दी बातें कहीं और कहा – “तुम जैसी लड़कियां क्या करती हैं, सब पता है।”

घटना से डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने प्रतीक जैन, दीपक तिवारी और चौकीदार शैलेंद्र प्रताप के खिलाफ छेड़छाड़, अभद्रता, धमकाने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

50 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला ने किराना दुकान संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की है। महिला किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान दुकानदार अंकित (37), निवासी शीतल नगर, ने महिला का हाथ पकड़ लिया और जबरन अपनी ओर खींचते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा। महिला ने विरोध किया और तुरंत घर पहुंचकर परिवार को जानकारी दी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार गलत नजर से देख चुका है और अशोभनीय हरकतें कर चुका है। परेशान होकर अब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

बाणगंगा पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img