Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

ई-रिक्शा चालकों पर लग रहे प्रतिबंधों के विरोध में आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा चालकों पर लग रहे प्रतिबंधों के विरोध में आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी द्वारा ‘रिक्शा रैली’ का आयोजन किया गया है, जो 24 जुलाई को जिंसी धर्म कांटा से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी।

आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिन्हाज आलम ने बताया कि वे शहर में रोजगार से जुड़ा यह अहम मसला है और ई-रिक्शा चालकों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के मुख्य मार्गों से हटाया जा रहा है, जो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर रहा है।

बता दें कि फिलहाल शहर में लगभग 11,000 ई-रिक्शा चल रहे हैं, जिनमें से अधिकांश बिना परमिट के हैं। यह भी एक बड़ी वजह है जिससे ट्रैफिक और सड़कों पर अव्यवस्था बढ़ी है।

प्रशासन ने कहा- ट्रायल फेज में लागू है प्रतिबंध भोपाल ट्रैफिक पुलिस के अनुसार फिलहाल लिंक रोड नंबर एक, वीआईपी रोड, और बोट क्लब पर ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध 23 जुलाई से एक सप्ताह के ट्रायल फेज के रूप में लागू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान ट्रैफिक पर प्रभाव का आकलन किया जाएगा और आगे स्थायी रूट चार्ट तैयार किया जाएगा।

इससे पहले ट्रैफिक पुलिस यह साफ कर चुकी हैं कि ई-रिक्शा शुरू करने का उद्देश्य था कि वे कॉलोनियों से सिटी बस स्टॉप तक कनेक्टिविटी दें, लेकिन अब ये मुख्य मार्गों पर चलने लगे हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि शासन ने ई-रिक्शा को परमिट की छूट दी हुई है, इसलिए उनके संचालन को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।

पिछले सालों में तेजी से बढ़े ई-रिक्शा

  • 2022-23 में 2,541 ई-रिक्शा पंजीकृत हुए
  • 2023-24 में 3,129 ई-रिक्शा
  • 2024-25 (अब तक) 3,057 ई-रिक्शा

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img