Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल में सब्जी वाले ने की दोस्त की हत्या

भोपाल के बागसेवनिया में मंगलवार रात शराब के नशे में सब्जी बेचने वाले युवक ने अपने दोस्त के साथ मारपीट कर दी। इससे दोस्त की मौत हो गई। पुलिस ने सब्जी कारोबारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

सब इंस्पेक्टर संजय दुबे के मुताबिक

अरविंद विहार निवासी बलवंत सिंह गौड़ (40) मजदूरी करता था। जबकि आरोपी सनी उर्फ सचिन गुप्ता सब्जी का ठेला लगाता है। दोनों दोस्त मंगलवार रात मरघट के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान सनी ने बलवंत पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। इससे दोनों में विवाद हो गया।

अपशब्द कहने पर शुरू हुआ था विवाद विवाद के दौरान बलवंत ने आरोपी युवक को अपशब्द कह दिए। इससे शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और आरोपी युवक ने अपने बलवंत के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसके हाथ में पहने हुए कड़े से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लोहे का कड़ा लगने के बाद आरोपी बलवंत को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img