Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

सराफा बाजार से आधा किलो सोना ठगी में कार्रवाई

इंदौर के सराफा बाजार में व्यापारी मुकेश अग्रवाल से आधा किलो सोने की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 270 ग्राम सोना जब्त किया है, जो तीन व्यापारियों के पास से बरामद हुआ है, जबकि इस ठगी का मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

डीसीपी आनंद कलायदगी की टीम ने इस मामले में मोहित वर्मा (पिता राघवेन्द्र वर्मा), उसके दोस्त देवेन्द्र नरवरिया निवासी बाणगंगा और तेजस पारिके निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ठगी का मास्टरमाइंड शांतिलाल उर्फ शंकर दो माह पहले सराफा बाजार में दुकान किराए पर लेकर व्यापार शुरू किया था और उसने व्यापारी मुकेश अग्रवाल का भरोसा जीतकर उनसे करीब 60 लाख रुपए कीमत का आधा किलो सोना ले लिया।

आरोपी ने केवल 20 लाख रुपए देकर शेष राशि दुकान पर लौटाकर देने का भरोसा दिलाया और इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद 270 ग्राम सोना जब्त कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी शांतिलाल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

डीसीपी के अनुसार शांतिलाल की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं।

पहले नहीं हुई थी सुनवाई

बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यापारी द्वारा दी गई शिकायत पर सराफा थाने में शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगभग एक सप्ताह बाद एफआईआर दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार 28 नवंबर 2025 को शांतिलाल, मुकेश अग्रवाल के कर्मचारियों हरेराम और वरुण को चकमा देकर फरार हो गया था।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img