Saturday, November 7, 2026
22.2 C
Bhopal

अप्रैल में 5 बार बढ़े रेट, घटे सिर्फ एक बार:भोपाल में डीजल 101 रुपए पार, पेट्रोल 120 के करीब पहुंचा; 5 दिन से थोड़ी राहत

बड़े शहरों में इंदौर में सबसे महंगा ईंधनराजधानी भोपाल में अप्रैल महीने में पेट्रोल-डीजल के रेट 5 बार बढ़े और घटे सिर्फ 1 दिन। लगातार चौथे दिन रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी भी पेट्रोल-डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं। एक लीटर पेट्रोल के रेट 118.14 रुपए और डीजल 101.16 रुपए में मिल रहा है। मध्यप्रदेश के चार बड़े शहरों में भोपाल में पेट्रोल-डीजल के रेट इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर से कम है। चारों शहरों में इंदौर में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है।शहर में 15 मार्च से ईंधन की कीमतें बढ़ने लगी। करीब 25 दिन के अंदर पेट्रोल 11.27 रुपए और डीजल 10.63 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया। इससे लोगों का बजट बिगड़ गया है।महंगाई और बढ़ेगीएक्सपर्ट की माने तो पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से महंगाई का असर और बढ़ेगा। मार्केट एक्सपर्ट अनुपम अग्रवाल ने बताया, डीजल की कीमतें बढ़ने का असर माल भाड़े पर पड़ता है। यदि माल भाड़ा बढ़ता है तो खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो जाती है। इसके अलावा बसों में सफर करना भी महंगा हो जाता है। बता दें कि सिटी बसों का किराया पहले ही बढ़ चुका है।पांच दिन से थोड़ी राहत15 से 31 मार्च के बीच 16 दिन के अंदर एक दिन रेट बराबर रहे थे। वहीं, 1 बार पेट्रोल-डीजल के रेट में एवरेज 21 पैसे की गिरावट हुई थी। 1 अप्रैल को भी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन इसके बाद 6 अप्रैल तक लगातार रेट बढ़े। इस कारण अप्रैल में ही पेट्रोल में 3.93 रुपए और डीजल में 3.71 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img