Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में सातवीं की छात्रा से बैड टच

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। आरोप पीड़िता के घर के पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगे हैं। युवक मौका मिलते ही किशोरी के साथ अश्लील हरकत करता था।

आए दिन की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने गुरुवार की रात मां को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद मां उसे थाने लेकर पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सातवीं की छात्रा है। उसके घर के सामने पुताई का काम करने वाला 25 वर्षीय इरशाद मंसूरी रहता है। वह छात्रा को लंबे समय से परेशान कर उसका स्कूल तक पीछा कर रहा था। आरोपी ने एक बार स्कूल से लौटते समय पीड़िता को बैड टच भी किया था।

स्कूल से लौटते समय उसे अश्लील इशारे करता था। गुरुवार छात्रा स्कूल से अपने घर पहुंची और पूरी कहानी मां को बताई। जिसके बाद केस दर्ज कराया गया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img