Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

फर्जी बिल लगाने वाले ASI की जमानत खारिज

मेडिकल बिल के फर्जी भुगतान के आरोपी हर्ष वानखेड़े का जमानत आवेदन कोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी पुलिस मुख्यालय में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के पद पर पदस्थ था, घटना के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। आरोपी ने फर्जी तरीके मेडिकल बिल के लिए 35 लाख 6 हजार और आकस्मिक राशि के 1 लाख 42 हजार रुपए का भुगतान किया था।

यानी कुल 36 लाख 48 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। आरोपी ने अपने और परिजनों के पक्ष में यह भुगतान कराया था। राज्य की ओर से पैरवी कर रही अपर लोक अभियोजक माधुरी पाराशर ने आरोपी के जमानत आवेदन का विरोध किया था। जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी ने जाली तरीके मेडिकल बिल का फर्जी भुगतान कराया है। आरोपी के खिलाफ आरोप गंभीर हैं, इसलिए उसको जामनत देना उचित नहीं होगा।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img